राम मंदिर में रोज़ाना 6 से 8 लाख का खेल? पहले 16 लाख, अब 26 लाख, बड़ी हेराफेरी का शक!

Global Bharat 04 Jul 2026 11:21: PM 1 Mins
राम मंदिर में रोज़ाना 6 से 8 लाख का खेल? पहले 16 लाख, अब 26 लाख, बड़ी हेराफेरी का शक!

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट में दान राशि के कथित गबन मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान कैश कलेक्शन और बैंक में जमा करने की प्रक्रिया में बदलाव के बाद मंदिर के खातों में रोजाना जमा होने वाली राशि में बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है.

बताया जा रहा है कि पहले मंदिर के बैंक खातों में प्रतिदिन करीब 16 से 18 लाख रुपये जमा हो रहे थे. वहीं, नई निगरानी और संशोधित प्रक्रिया लागू होने के बाद यही राशि बढ़कर 24 से 26 लाख रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गई है. इसी अंतर ने जांच एजेंसियों का ध्यान खींचा है.

सूत्रों के अनुसार, एसआईटी को आशंका है कि पहले प्रतिदिन लगभग 6 से 8 लाख रुपये की दान राशि का कथित गबन किया जा रहा था. इसी एंगल से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है कि आखिर नई व्यवस्था लागू होने के बाद बैंक में जमा होने वाली रकम अचानक इतनी कैसे बढ़ गई.

जांच के सिलसिले में एसबीआई के एक शाखा प्रबंधक समेत 10 बैंककर्मियों से पूछताछ की गई है और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज व रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं. कैश की गिनती और जमा प्रक्रिया से जुड़े कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है. विशेष रूप से कैश गणना का जिम्मा संभालने वाले बैंक कर्मचारियों गगनदीप और रत्नेश से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

हालांकि, यह पूरा मामला अभी जांच के अधीन है. रोजाना 6 से 8 लाख रुपये के कथित गबन की आशंका जांच एजेंसियों के प्रारंभिक निष्कर्षों और सूत्रों पर आधारित है. अंतिम स्थिति एसआईटी की जांच पूरी होने और आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी.

Ayodhya Ram Mandir Ram Mandir Donation Scam Ram Mandir Trust SIT Investigation SBI Bank Staff Investigation

Description of the author

Recent News