600-700 पुरुषों ने किया रेप! ब्रिटिश MP ने पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग को लेकर किया खौफनाक खुलासा, संसद सन्न

Amanat Ansari 02 Jun 2026 06:03: PM 1 Mins
600-700 पुरुषों ने किया रेप! ब्रिटिश MP ने पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग को लेकर किया खौफनाक खुलासा, संसद सन्न

लंदन: ब्रिटेन की संसद में एक बार फिर पाकिस्तानी मूल के ग्रूमिंग गैंग्स का भयावह सच सामने आया है. रिफॉर्म यूके के सांसद रूपर्ट लो ने संसद में पीड़ित लड़कियों की दर्दनाक गवाहियां पढ़कर सबको स्तब्ध कर दिया. रूपर्ट लो ने अपनी स्वतंत्र जांच के आधार पर बताया कि एक 13 वर्षीय पीड़िता ने खुलासा किया कि तीन साल के दौरान करीब 600 से 700 अलग-अलग पुरुषों ने उसके साथ बलात्कार किया.

एक अन्य पीड़िता ने बताया कि अपराधियों ने उसके शरीर में शराब की बोतल डालकर शीशा तोड़ दिया. कई लड़कियों के साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया गया. उन्हें वैन में कुत्तों के पिंजरों में बंद रखा गया, कुत्तों के साथ बलात्कार करवाया गया और पूरा मंजर वीडियो में रिकॉर्ड किया गया.

पीड़ितों की चौंकाने वाली दास्तां

एक लड़की ने कहा, ''मेरी योनि और गुदा दोनों से खून बह रहा था, मैं बैठ भी नहीं पा रही थी.'' अपराधी श्वेत लड़कियों को निशाना बनाते थे और उन्हें ‘कम नैतिक’ मानते थे. कई मामलों में पुलिस अधिकारियों ने भी शोषण में हिस्सा लिया. एक पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी के पिता (जो इमाम था) ने बेटे की शादी कर दी और बच्चे से मिलने की इजाजत तक नहीं दी.

जांच में क्या निकला?

रूपर्ट लो ने पिछले साल 85 क्षेत्रों में जांच कराई थी. रिपोर्ट में पाया गया कि इन गिरोहों में मुख्य रूप से पाकिस्तानी मूल के पुरुष शामिल हैं. रोदरहम, रोशडेल, ऑक्सफोर्ड, टेलफोर्ड समेत कई शहरों में दशकों से यह सिलसिला चल रहा है. लो ने संसद से अपील की कि अब आखिरकार कार्रवाई होनी चाहिए. यह मुद्दा ब्रिटेन में लंबे समय से चर्चा में है, लेकिन अब रूपर्ट लो के संसदीय भाषण के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय बहस छिड़ गई है.

Pakistani grooming gangs UK Grooming Gang Horror Uk grooming gangs

Recent News