दौसा में दिल दहला देने वाला हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, 8 की मौत, 22 घायल

Amanat Ansari 01 Jul 2026 08:36: AM 1 Mins
दौसा में दिल दहला देने वाला हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, 8 की मौत, 22 घायल

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई. ऋषिकेश से इंदौर जा रही यात्री बस ने ट्रक में टक्कर मार दी, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई.

यह भी पढ़ें: राहत भरी खबर! 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183 सस्ता, नई कीमत हुई ₹2,930

इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए. बस में करीब 37 यात्री सवार थे. हादसा बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ. बस के टकराते ही आग की लपटें उठने लगीं और पूरी बस धू-धू कर जलने लगी. पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट का भावुक फैसला: 17 साल के बेटे को पिता को लीवर डोनेट करने की मिली इजाजत

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. दौसा के एसपी पियूष दीक्षित भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति शोक व्यक्त किया है. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओवरस्पीड या ड्राइवर की लापरवाही हो सकती है.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में TVK को पहला झटका! वामपंथी दल ने CM विजय की बैठक का किया बहिष्कार

Bus fire Dausa Rajasthan Dausa bus fire Accident

Recent News