राहत भरी खबर! 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183 सस्ता, नई कीमत हुई ₹2,930

Amanat Ansari 01 Jul 2026 08:24: AM 1 Mins
राहत भरी खबर! 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183 सस्ता, नई कीमत हुई ₹2,930

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण लगातार बढ़ी कीमतों के बाद केंद्र सरकार ने आम लोगों और कारोबारियों को बड़ी राहत दी है. 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹183 घटा दी गई है. दिल्ली में अब 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत ₹2,930 हो गई है, जो पहले ₹3,113 थी. सरकार के इस फैसले से महंगाई पर लगाम लगेगा.

सरकार ने बताया कि पश्चिम एशिया संकट के दौरान लगाई गई पाबंदियां हटा ली गई हैं. घरेलू उत्पादन में सुधार और आयातित LPG कार्गो के आने की उम्मीद के चलते कमर्शियल उपभोक्ताओं (होटल, रेस्टोरेंट आदि) को पहले वाले स्तर पर सप्लाई बहाल कर दी गई है. हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

इसके साथ ही बल्क LPG सप्लाई भी युद्ध से पहले के स्तर के 50% पर आंशिक रूप से शुरू कर दी गई है. ईरान युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतें बढ़ने से LPG की कीमतों में कई बार इजाफा हुआ था. अब स्थिति सामान्य होने पर सरकार ने यह राहत पैकेज दिया है. लोगों को जल्द और राहत मिलने वाली है.

Commercial LPG cylinder Modi government Iran war crude oil

Recent News