Cannes 2025: गीता का श्लोक लिखी ड्रेस पहन कान्स में पहुंचीं ऐश, लोग कर रहे तारीफ, हॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने गलती से रखा केप पर पैर, फिर...

Rahul Jadaun 23 May 2025 12:32: PM 1 Mins
Cannes 2025: गीता का श्लोक लिखी ड्रेस पहन कान्स में पहुंचीं ऐश, लोग कर रहे तारीफ, हॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने गलती से रखा केप पर पैर, फिर...

Cannes 2025: ऐश्वर्या राय इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं, पहले वो मांग में सिन्दूर भर कर और साड़ी पहन कर पूरी तरह से भारतीय महिला के लुक में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने इस हिन्दुस्तानी लुक से चर्चाओं का केंद्र बन गई थीं. तो वहीं जब ऐश दोबारा से कान्स फेस्टिवल में पहुंचीं तो उन्होंने एकदम मॉर्डर्न लुक अपनाया हुआ था, इस बार वो डिजाइनर गौरव गुप्ता का ब्लैक सीक्वेंस गाउन पहन कर पहुंची थीं, इस दौरान लोगों की नजर इस एक्ट्रेस से हट नहीं रही थी.

ऐश की ड्रेस पर रखा पैर

ऐश्वर्या पैपराजी को पोज दे रही थीं, तभी हॉलिवुड एक्ट्रेस हेलेन मिरेन भी वहां आती हैं और वो लोग साथ में पोज देने लग जाते हैं, इसी बीच हेलेन का पैर गलती से ऐश्वर्या के केप पर रख जाता है, जिसके बाद बॉलिवुड एक्ट्रेस पलट कर मुस्कुराते हुए देखती हैं तो तुरंत हॉलिवुड डीवा अपनी गलती का अहसास हो जाता है और वो ऐश्वर्या से माफी भी मांगती हैं. अब इस इंसिडेंट का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहे हैं.

गीता का श्लोक लिखी ड्रेस पहन पहुंचीं ऐश

इस दौरान सबसे खास बात ये रही कि ऐश्वर्या के केप पर पीछे की तरफ श्रीमद्भगवत गीता का एक श्लोक लिखा हुआ था ये श्लोक था "कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि ||" अर्थाथ इसका तात्पर्य होता है  "कर्म करने का अधिकार तुम्हारा है, लेकिन उसके फल पर नहीं। कर्मफल का हेतु मत बनो और अकर्म में भी आसक्त मत हो।" पूर्व विश्व सुंदरी की इस ड्रेस और भारतीय संस्कृति की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है.

Cannes 2025 Aishwarya Rai Bollywood Actress Entertenment News

Recent News