साहिब सिंह बनकर प्रेम जाल फंसाया, असली नाम निकला साजिद! विरोध करने पर मारपीट के बाद सड़क पर छोड़ भागा

Amanat Ansari 05 Jun 2026 05:02: PM 1 Mins
साहिब सिंह बनकर प्रेम जाल फंसाया, असली नाम निकला साजिद! विरोध करने पर मारपीट के बाद सड़क पर छोड़ भागा

हाथरस: यूपी के हाथरस में एक चौंकाने वाला प्रेम जाल और धर्मांतरण का मामला सामने आया है. साजिद नाम के एक युवक ने खुद को साहिब सिंह चौहान बताकर एक हिंदू युवती को मोहब्बत के जाल में फंसा लिया. कोर्ट मैरिज के बाद जब युवती को पता चला कि उसका पति हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है, तो उसने विरोध किया. इसके बाद शुरू हुआ उसके साथ क्रूर उत्पीड़न.

पूरा मामला क्या है?

जलेसर रोड क्षेत्र की रहने वाली युवती को नवीपुर निवासी साजिद ने साहिब सिंह बनकर प्यार जताया. दोनों मिलते-जुलते रहे और कोर्ट में शादी कर ली. काफी समय तक दिल्ली में रहे. युवती को बाद में पता चला कि उसका पति साजिद है. विरोध करने पर साजिद उसे अपने गांव नवीपुर (माता-पिता के पास) ले गया.

यहां ससुराल वालों ने युवती को बुर्का पहनाने के लिए मजबूर किया, जबरन मांस खिलाया और रोज मारपीट शुरू कर दी. युवती के अनुसार, असलीयत जानने के बाद भी वह रिश्ता निभाने को तैयार थी, लेकिन रोजाना हिंसा सहन नहीं हो सकी. गुरुवार सुबह साजिद ने उसे मार-पीटकर सादाबाद गेट पर छोड़ दिया और भाग गया.

पुलिस का बड़ा एक्शन

युवती की शिकायत पर कोतवाली सदर पुलिस ने साजिद समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है. सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी है. यह मामला यूपी में प्रेम जाल और जबरन धर्मांतरण के बढ़ते मामलों की एक और कड़ी है, जिससे समाज में आक्रोश फैल गया है.

Religious conversion Hindu woman marriage Sahab Singh Sajid UP Police

Recent News