चंपई सोरेन ने बताई BJP में शामिल होने की वजह, कहा- आदिवासियों के अधिकारों की करेंगे रक्षा

Global Bharat 29 Aug 2024 02:11: PM 1 Mins
चंपई सोरेन ने बताई BJP में शामिल होने की वजह, कहा- आदिवासियों के अधिकारों की करेंगे रक्षा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) शामिल होने से पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने वजह बताई है. सोरेन ने गुरुवार को कहा कि वह आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए BJP में शामिल हो रहे हैं. चंपई सोरेन शुक्रवार को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे. चंपई सोरेन ने कहा कि काफी विचार-विमर्श के बाद BJP में शामिल होने जा रहा हूं. वहां से मैं आदिवासियों के अस्तित्व की रक्षा करूंगा. चंपई ने कहा कि आदिवासी की आबादी घट रही है, मैं इसे लेकर आवाज उठाऊंगा.

चंपई सोरेन ने कहा कि मैं कल भाजपा में शामिल होऊंगा उसके बाद सभी जिम्मेदारियों को निभाऊंगा जो मुझे दी जाएंगी. बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के प्रधान निजी सचिव (PPS) ने गुरुवार को झारखंड सरकार को शुक्रवार को होने वाले मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा तैयारियों के लिए पत्र लिखा. चंपई सोरेने के भाजपा में शामिल होने के मौके पर असम के सीएम कल झारखंड आएंगे. सीएम हिमंत सुबह 10 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

इससे पहले चंपई सोरेन ने आदिवासियों के विकास पर ध्यान केंद्रित करने की कसम खाई. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वह राज्य के विकास और बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण खतरे में पड़े आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के इरादे से बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. मीडिया से बात करते हुए सोरेन ने राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए अपने समर्पण को उजागर किया.

बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के फैसले का खुलासा किया था. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर कहा था कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के एक प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन ने कुछ समय पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. वह आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को रांची में बीजेपी में शामिल होंगे. इसे लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी प्रतिक्रिया दी थी.

Recent News