नई दिल्ली: ये दो तस्वीरें बड़े गौर से देखिए...पहली तस्वीर में बलरामपुर का छांगुर ऊर्फ जलालुद्दीन, जो लड़कियों को बुर्का ओढ़ाता, अपने आलीशान महल में ऐशों आराम के विदेशी सामान रखता....जबकि दूसरी तस्वीर में है मिर्जापुर का इमरान, जिसके मोबाइल में एक ऐसा फोल्डर मिला, जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए, इसे दिल्ली एयरपोर्ट से पुलिस ने गिरफ्तार किया, पता चला विदेश भागने की फिराक में था...
पर पुलिस ने इसके खिलाफ पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ था, इसलिए विदेश की फ्लाइट की बजाय इसे जेल की जीप में बैठना पड़ा...और फिर ये जानकारी भी सामने आती है कि KGN जिम का मालिक पहले इमरान ही था, बाद में इसने अपने भाई औऱ जीजा को ये जिम दे दिया. खुद प्रॉपर्टी के बिजनेस से जुड़ गया, साल 2017 में इसने अपना पासपोर्ट बनवाया,कई बार विदेश गया. दुबई में इसकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हुई, जिनके जरिए ये अपना नेटवर्क खड़ा करने लगा!. ये इतने शातिर थे कि लड़कियों की बुर्के में तस्वीर लेते, फिर NGO के जरिए उन्हें बाहर भेजते थे. अपने आकाओं को तस्वीरें दिखाकर, फंडिंग लेती, और फिर इन तस्वीरों के जरिए ही ब्लैकमेल करते.
ख़बर यहां तक है कि इमरान हर साल विदेश में अपनी मैरिज एनिवर्सरी मनाता था..हैरानी की बात ये थी कि मोहम्मद शेख अली, जिसे पुलिस ने सबसे पहले पकड़ा था, उसके मोबाइल में बकायदा एक अलग फोल्डर बना था, जिसमें पासवर्ड लगा था...जिसे खोलने से पहले तो वो इनकार करता रहा लेकिन जब फोल्डर खुला तो अलग-अलग जिम से जुड़ी कई महिलाओं की तस्वीरें उसमें मिली, और फिर उसने ये बताया कि जिम संचालक आपसे में इन महिलाओं की तस्वीरें पहले शेयर करते, फिर उन्हें टारगेट बताते थे....उसके बाद उस महिला को फिटनेस से जुड़ी चीजें बताई जाती, बातचीत बढ़ती और फिर उसे घूमने-फिरने के बहाने बाहर ले जाया जाता, बकायदा एक लग्जरी गाड़ी भी आरोपियों ने रखी थी, जिसका इस्तेमाल इस काम में किए जाने का शक पुलिस को है...चौंकाने वाली बात ये भी है कि यहां आरोपियों के निशाने पर अमीर और जनरल वर्ग की महिलाएं थी...जिसकी जानकारी सामने आने के बाद अजमेर कांड की यादें ताजा हो जाती हैं...
इसके बाद उन लड़कियों को ही ये कहा जाता कि औऱ लड़कियां यानि अपने दोस्तों को लेकर आओ, वरना तुम्हारी तस्वीरें लीक कर दी जाएंगी...जब ये जांच पूरी हुई तो करीब 100 लड़कियां पीड़ित मिली, ये हिंदुस्तान का वो घिनौना कांड था, जिसने सबको हैरान कर दिया था...फिलहाल मिर्जापुर के केस में 50 लड़कियों की बात सामने आई हैं, जिन्हें बहला-फुसलाकर जिम के बहाने बुर्का ओढ़ाया गया, उनके AI वीडियो बनाए गए, पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है... एसएसपी सोमेन बर्मा बताते हैं इमरान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था...