CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं से मुलाकात से किया इनकार, कहा- ऐसी मीटिंग सही नहीं

Amanat Ansari 11 Oct 2026 10:54 PM 1 Mins
CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं से मुलाकात से किया इनकार, कहा- ऐसी मीटिंग सही नहीं

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं से मुलाकात का अनुरोध ठुकरा दिया है. CJI ने साफ कहा कि ऐसी बैठक ठीक नहीं है. राहुल गांधी ने मुख्य न्यायाधीश के साथ मुलाकात का समय मांगा था.

विपक्षी दल मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दों पर CJI को ज्ञापन सौंपने की योजना बना रहे थे. सोमवार को इंडिया गेट से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने और उसके बाद CJI से मिलने की तैयारियां चल रही थीं. हालांकि, मुख्य न्यायाधीश की तरफ से इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया.

CJI कार्यालय की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि इस तरह की मीटिंग उचित नहीं मानी जाती. यह इनकार ऐसे समय में आया है जब विपक्षी दल लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप मांग रहे हैं. अब विपक्ष के अगले कदम पर नजरें टिकी हुई हैं.

Recent News