12 अक्टूबर को 17 राज्यों में कुदरती आफत का अलर्ट, भारी बारिश और बवंडर की चेतावनी!

Amanat Ansari 11 Oct 2026 09:33 PM 1 Mins
12 अक्टूबर को 17 राज्यों में कुदरती आफत का अलर्ट, भारी बारिश और बवंडर की चेतावनी!

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार 12 अक्टूबर को देश के 17 राज्यों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

राजधानी में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह दक्षिण-पूर्व दिशा से 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दोपहर में यह घटकर 18 किमी और शाम-रात में 20 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है. आंधी-तूफान और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है.

यूपी में सोमवार को कोई खास अलर्ट नहीं है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 अक्टूबर और फिर 14 से 16 अक्टूबर के दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. पूर्वी यूपी में निचले वायुमंडल में चक्रवाती घेरा बना हुआ है, लेकिन 12 अक्टूबर के लिए आंधी या तेज हवाओं का कोई विशेष अलर्ट नहीं है. बिहार में 12 अक्टूबर को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 11 से 13 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया है.

इसके बाद 15 और 16 अक्टूबर को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं. भारी बारिश का कोई अलग अलर्ट नहीं जारी किया गया है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई गई है. मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बना रहेगा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है.

IMD Monday Weather Thunderstorms Rain

Recent News