किसानों, छात्रों और युवाओं संपर्क कर रही CJP, राकेश टिकैत से मुलाकात, क्या देशभर में बड़ा आंदोलन होने वाला है?

Amanat Ansari 29 Jul 2026 08:39: PM 1 Mins
किसानों, छात्रों और युवाओं संपर्क कर रही CJP, राकेश टिकैत से मुलाकात, क्या देशभर में बड़ा आंदोलन होने वाला है?

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने किसानों, छात्रों और युवाओं से एकजुट होकर मोदी सरकार को चारों तरफ से घेरने की अपील की है. रांका दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. रांका ने कहा कि पिछले दो महीनों में दिल्ली में जो आंदोलन चला, वह 2020-21 के किसान आंदोलन के बाद देश का सबसे बड़ा और सफल आंदोलन है.

उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए CJP प्रदर्शन का जिक्र करते हुए बताया कि इसी गुस्से ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने पर मजबूर किया. इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत भी मौजूद थे. टिकैत 2020-21 के किसान आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं. रांका ने आने वाले समय में किसानों और छात्रों के बीच मजबूत एकता की जरूरत पर जोर दिया.

CJP प्रवक्ता ने कहा कि भविष्य में उनकी पार्टी देश के युवाओं के लिए सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बनेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों, मजदूरों, छात्रों और युवाओं के साथ कीड़ों जैसा बर्ताव किया जा रहा है, लेकिन अब यह बदल जाएगा.

रांका के बयान के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे सरकार विरोधी साजिश बता रहे हैं. यह बयान ऐसे समय में आया है जब CJP के आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्रालय में बदलाव हुआ है और देशभर में छात्र-किसान एकता की चर्चा तेज हो गई है.

CJP Cockroach Janta Party Ashutosh Ranka Farmers

Recent News