मौसम विभाग की चेतावनी: कल MP-महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश, दिल्ली-यूपी समेत 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट!

Amanat Ansari 29 Jul 2026 06:08: PM 1 Mins
मौसम विभाग की चेतावनी: कल MP-महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश, दिल्ली-यूपी समेत 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट!

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून अब और ज्यादा सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. खासतौर पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है, जहां 21 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की जा सकती है.

IMD के अनुसार मध्य छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिसके असर से कल कई राज्यों में मौसम खराब रहेगा. मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा सहित 17 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

इन राज्यों में भारी बारिश...

  • दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़
  • पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान
  • छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब
  • केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु आदि

इसके साथ ही कई इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, आंधी-तूफान और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. निचले इलाकों में जलभराव, नदियों में उफान और यातायात प्रभावित होने की संभावना है.

IMD ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक बाहर न निकलने और मौसम अपडेट चेक करते रहने की सलाह दी है. असम में पहले से ही बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां 70 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं.

Heavy rain weather forecast IMD alert weather news

Recent News