मेघालय हनीमून मर्डर केस में बड़ी अपडेट! सोनम रघुवंशी ने सरेंडर किया, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत

Amanat Ansari 29 Jul 2026 08:48: PM 1 Mins
मेघालय हनीमून मर्डर केस में बड़ी अपडेट! सोनम रघुवंशी ने सरेंडर किया, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत

नई दिल्ली: मेघालय हनीमून मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने मंगलवार को ट्रायल कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह उनकी जमानत रद्द कर दी थी और तीन हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया था.

सोनम पर आरोप है कि उन्होंने अपने पति राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या की साजिश रची थी. मई 2025 में इंदौर से मेघालय घूमने गए दंपति में से राजा का शव गहरी खाई से बरामद हुआ था. जांच में सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा समेत अन्य लोगों की मिलीभगत सामने आई थी.

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एमएम सुंदरेश और पीबी वराले की बेंच ने कहा कि ट्रायल का महत्वपूर्ण चरण चल रहा है, इसलिए सोनम को इस समय जमानत नहीं दी जा सकती. हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगर छह महीने में ट्रायल पूरा नहीं हुआ तो सोनम नई जमानत याचिका दाखिल कर सकती हैं.

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने फैसले का स्वागत किया और न्यायपालिका, मेघालय सरकार तथा जांच एजेंसियों को धन्यवाद दिया. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही ट्रायल पूरा हो और दोषियों को सख्त सजा मिले.

यह मामला पूरे देश में चर्चा में रहा था, क्योंकि नवविवाहित दंपति की हनीमून ट्रिप हत्याकांड में बदल गई थी. सोनम को जून 2025 में गिरफ्तार किया गया था. अब ट्रायल कोर्ट में उनकी हिरासत होगी.

Meghalaya honeymoon murder case Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvanshi

Recent News