बस ड्राइवर के घर से निकला 20 करोड़ का खजाना! 15 किलो सोना, 35 बोरियां नोटों से भरीं, 5 नोट गिनने की मशीनें भी हार गईं

Amanat Ansari 29 Jul 2026 07:40: PM 1 Mins
बस ड्राइवर के घर से निकला 20 करोड़ का खजाना! 15 किलो सोना, 35 बोरियां नोटों से भरीं, 5 नोट गिनने की मशीनें भी हार गईं

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस को मिला है फिल्मी अंदाज का काला खजाना. एक पूर्व सरकारी बस ड्राइवर मीनार मंडल के साधारण से घर से 15 किलो सोने के बिस्कुट और करीब 20 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं. गुप्त सूचना पर देउचा इलाके में छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम हैरान रह गई. घर के अंदर रखी 35 बोरियां नोटों से ठसाठस भरी हुई थीं.

इतनी बड़ी रकम गिनने के लिए 5 नोट गिनने वाली मशीनें लगाई गईं, लेकिन मशीनें भी थक गईं. पूरे कैश को सील करने के लिए 5 बड़े लोहे के बक्से मंगवाने पड़े. पुलिस के अनुसार, मीनार मंडल इलाके के पत्थर व्यापारी टुलू मंडल के रिश्तेदार हैं.

आरोप है कि पत्थर उद्योग से जुड़े एंट्री गेट पर टैक्स वसूली के जरिए हर महीने करोड़ों की हेराफेरी की जा रही थी. जहां सरकार को 83 करोड़ रुपए जमा होने चाहिए थे, वहां सिर्फ 2-5 करोड़ रुपए ही दिखाए जाते थे. बाकी की रकम कथित तौर पर इसी काले कारोबार से आई.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी. माफिया सिंडिकेट पर लगातार प्रहार किए जाएंगे. पुलिस ने सोना और नकदी जब्त कर ली है. मामले की गहन जांच चल रही है, जिसमें बड़े नाम सामने आने की आशंका है. यह छापेमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही बड़ी मुहिम का हिस्सा बताई जा रही है.

Birbhum cash seizure West Bengal raid Birbhum police raid

Recent News