एकतरफा प्यार में खूनी खेल! हिस्ट्रीशीटर ने पहले युवती को मारी तीन गोलियां, फिर खुद को भी उड़ाया

Amanat Ansari 29 Jul 2026 09:05: PM 1 Mins
एकतरफा प्यार में खूनी खेल! हिस्ट्रीशीटर ने पहले युवती को मारी तीन गोलियां, फिर खुद को भी उड़ाया

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. बुधवार शाम करीब चार बजे एक हिस्ट्रीशीटर ने एकतरफा प्यार के चक्कर में युवती को तीन गोलियां मार दीं. इसके बाद आरोपी ने खुद को भी दो गोलियां मारकर आत्महत्या कर ली.

घटना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी के जोनल पार्क के पास हुई. आरोपी आदित्य प्रधान थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था, जो मात्र 10 दिन पहले जेल से छूटा था. उसने बिना नंबर वाली पल्सर बाइक से आकर स्कूटी सवार अनुष्का नाम की युवती को रोका.

बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा तो आदित्य ने पिस्टल निकालकर पहले युवती के सिर में गोली मारी, फिर पेट में दो गोलियां दाग दीं. घटना के बाद आरोपी ने खुद को पेट में दो गोलियां मार लीं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनुष्का को सुभारती मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने दो पिस्टल, बाइक और स्कूटी बरामद की है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि दोनों परिचित थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Meerut News Uttar Pradesh News History sheeter shoots girl

Recent News