आशीष बनर्जी की मौत में ब्लैकमेलिंग और धमकी का एंगल! मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी जांच के आदेश

Amanat Ansari 16 Aug 2026 07:21 PM 1 Mins
आशीष बनर्जी की मौत में ब्लैकमेलिंग और धमकी का एंगल! मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी जांच के आदेश

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी का शव पार्टी कार्यालय में फांसी के फंदे से लटकता मिला. इस घटना के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुख जताते हुए आशंका जताई है कि TMC के भीतर मौजूद भ्रष्ट तत्वों ने संभवतः उन्हें गंभीर धमकी दी होगी.

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि आशीष बनर्जी के लेटरहेड पर हस्तलिखित ‘सुसाइडल नोट’ की जांच कराई जाएगी. लिखावट की फॉरेंसिक जांच भी होगी. नोट में लिखा गया है कि उनकी मौत के लिए कोई अन्य व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है और उन्हें राजनीति में आने के फैसले पर गहरा अफसोस है.

मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए कि इस मामले को हल्के में न लिया जाए. उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जाएगी कि क्या बनर्जी को विपक्षी दल के किसी गुट या व्यक्ति द्वारा ब्लैकमेल या प्रताड़ित किया जा रहा था. शुभेंदु अधिकारी ने आशीष बनर्जी के परिजनों से फोन पर बात की है और जल्द उनसे मिलने का वादा किया.

उन्होंने कहा कि आशीष दा के साथ उनके मधुर संबंध थे. वे एक अच्छे इंसान थे. बंगाल चुनाव 2026 हारने के बाद ममता बनर्जी ने एक कमेटी बनाई, जिसके तुरंत बाद आशीष बनर्जी ने TMC से इस्तीफा दे दिया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी और परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा.

Ashish Banerjee Mamata Banerjee Suvendu Adhikari death of Bengal leader

Recent News