सीएम योगी के जनता दरबार में आम तौर पर बड़े-बूढ़े लोग पहुंचते हैं, लेकिन पहली बार एक 5 साल की बच्ची कुर्सी पर बैठी नजर आई, जिसके पास योगी पहुंचे तो पहले शिकायत पत्र हाथ में लिया, फिर पूछा बताओ पढ़ना चाहती हो या नहीं, तो उसने जवाब दिया एडमिशन करा दो, और उसके बाद जो हुआ, उसे सुनकर आप भी गदगद हो जाएंगे, पहले वीडियो देखिए, फिर बताते हैं लड़की के पिता ने इस मुलाकात पर क्या कहा.
वीडियो लगाएं आवाज के साथ इस मुलाकात के बाद जब एक न्यूज एजेंसी ने उस लड़की से बातचीत की, और पूछा कि क्या-क्या बात हुई सीएम योगी से तो उसने कहा- मेरा नाम वाची है, मैं मुरादाबाद से आई हूं. योगीजी से मिलकर आई हूं, मैंने कहा था आप मेरा स्कूल में एडमिशन करवा दो. तो उन्होंने कहा ओके मैं करवा दूंगा. सीएल गुप्ता स्कूल में एडमिशन करवाएंगे.
चूंकि बात सीधी योगी आदित्यनाथ तक पहुंची थी, और उन्होंने बच्ची का आवेदन पत्र गृह सचिव संजय प्रसाद को थमाया था, तो ये मामला हाईप्रोफाइल हो चुका था, लखनऊ से आया आदेश कौन स्कूल टाल सकता था, अगले कुछ ही घंटे में सीएल गुप्ता स्कूल की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मैसेज मिलता है कि साहब हमने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के नियमों के तहत बच्ची का दाखिला करवा दिया है. इस नियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए भी सीट रिजर्व होता है, ये नियम लंबे समय से है लेकिन कई स्कूल आनाकानी भी करते हैं.
जिस काम के लिए 3 महीने से परेशान था परिवार, वो 3 मिनट में हुआ पूरा
बच्ची के पिता जो रैपिडो चलाते हैं, वो बताते है- जिस काम के लिए 3 महीने से परेशान था परिवार, वो 3 मिनट में हुआ पूरा, स्टेशन पर ही आई कॉल मेरा नाम अमित कुमार है, मेरी पत्नी का नाम प्राची है, मैं रैपिडो चलाकर किसी तरह अपना परिवार चला रहा हूं. तीन महीने से बेटी के एडमिशन को लेकर परेशान था, सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ से बेटी को लेकर मिलने आया था, वहां योगीजी ने पूरी बात सुनी, उसके बाद जैसे ही वापस लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने गया, लखनऊ रेलवे स्टेशन पर ही कॉल आई कि आपकी बेटी का एडमिशन हो गया है. मेरी दो बेटियां हैं, बड़ी का नाम है वाची जो सीएम योगी से मिली, जबकि छोटी बेटी का नाम है आची जो अभी तीन साल की है.
वाची के पिता ये भी कहते हैं कि धन्यवाद के लिए शब्द कम पड़ गए हैं, इनका किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल है, लेकिन कई लोग अभी ऐसे भी हैं, जो योगी आदित्यनाथ से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं, पर किसी न किसी वजह से वो वहां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, ना ही उनकी शिकायत पहुंच रही है, अगर पूरा सिस्टम इसी तरीके से काम करे कि तीन महीने का काम तीन मिनट में हो जाए. तो सोचिए इस देश की तस्वीर क्या होगी. फिलहाल वाची और सीएम योगी की बातचीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
CM Yogi
Janata Darbar
5-year-old girl
complaint
Uttar Pradesh
child grievance
CM public hearing
Yogi Adityanath
viral video
UP news