नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हुई कार्रवाई ने सनसनी मचा दी है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के इंस्टाग्राम पेज को हैक कर लिया गया, उनका पर्सनल अकाउंट भी प्रभावित हुआ और एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर रोक लगा दी गई. बैकअप अकाउंट भी बंद कर दिया गया. इस घटना पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और कॉमेडियन वीर दास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
स्वरा भास्कर ने अभिजीत दिपके के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा- "वाओ, डर का रंग ऐसा ही होता है!" वीर दास ने भी इस कार्रवाई को "पूरी तरह मूर्खतापूर्ण कदम" बताया. उन्होंने लिखा कि चाहे कॉकरोच जनता पार्टी वैध अभियान हो या नहीं, लेकिन अकाउंट्स बंद करने का यह कदम पूरे मुद्दे को और मजबूत बना देता है.
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?
यह ट्रेंड 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने कुछ बेरोजगार युवाओं को "कॉकरोच" की संज्ञा दी थी. इसके बाद अभिजीत दिपके ने इस नाम से एक व्यंग्यात्मक पार्टी शुरू की, जो तेजी से वायरल हो गई.
अब अकाउंट्स पर की गई इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा हो रही है और कई लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बता रहे हैं.