सोनिया, राहुल और प्रियंका के माथे पर लगा लाल तिलक! फोटो वायरल

Amanat Ansari 23 May 2026 05:39: PM 1 Mins
सोनिया, राहुल और प्रियंका के माथे पर लगा लाल तिलक! फोटो वायरल

नई दिल्ली: केरल के नए मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन शनिवार सुबह कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचे. मुलाकात के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद थे. इस मुलाकात की तस्वीरों में एक अनोखी बात देखने को मिली. सोनिया, राहुल और प्रियंका तीनों के माथे पर लाल तिलक लगा हुआ था. आमतौर पर औपचारिक बैठक की तस्वीरों में गांधी परिवार के सदस्यों को तिलक लगे हुए देखना असामान्य है.

तो तिलक किसने लगाया?

कांग्रेस आलाकमान के सूत्रों के मुताबिक, यह तिलक एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने लगाया. सुप्रिया सुले अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने 10 जनपथ आई थीं. सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले का विवाह नागपुर के व्यवसायी सारंग लखानी के साथ 20 जून को मुंबई में तय है.

पवार परिवार और गांधी परिवार के बीच सिर्फ राजनीतिक ही नहीं, निजी रिश्ते भी काफी पुराने और अच्छे रहे हैं, इसी वजह से सुप्रिया सुले पारंपरिक तरीके से न्योता देने पहुंचीं. मुलाकात के बाद सतीशन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी बातचीत की. यह मुलाकात सतीशन के शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली का उनका पहला दौरा था.

Gandhi family Gandhi Family Congress VD Sateeshan Gandhi family red teeka

Recent News