नई दिल्ली: देश की राजधानी का सबसे मशहूर और एलीट दिल्ली जिमखाना क्लब अब विवादों में है. केंद्र सरकार ने क्लब को 5 जून तक परिसर खाली करने का आदेश दे दिया है. केंद्र के आवास और शहरी विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को यह नोटिस जारी किया. मंत्रालय ने कहा कि सफदरजंग रोड पर स्थित यह क्लब संवेदनशील और रणनीतिक इलाके में आता है, इसलिए यहां सार्वजनिक सुरक्षा और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता है.
क्लब से जुड़े अहम तथ्य
मेंबरशिप क्यों इतनी मुश्किल?
दिल्ली जिमखाना क्लब को भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्लबों में गिना जाता है. यहां सदस्यता पाने के लिए कई बार 30 साल तक इंतजार करना पड़ता है. प्रधानमंत्रियों, मंत्रियों, उच्च अधिकारियों, राजपरिवारों और टॉप कारोबारियों का यहां लंबे समय से जुड़ाव रहा है.
सरकार के आदेश में लीज एग्रीमेंट के क्लॉज 4 का हवाला दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि अगर परिसर को सार्वजनिक प्रयोजन के लिए जरूरत पड़ी तो सरकार इसे वापस ले सकती है. राष्ट्रपति के आदेश से अब लीज समाप्त कर दी गई है और क्लब को तुरंत परिसर खाली करने को कहा गया है. यह खबर राजधानी के सियासी और सामाजिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है.