चीन ने सेना की उच्च अधिकारी को राजकीय डिनर में वेट्रेस बनाया? एलन मस्क की जासूसी का आरोप

Amanat Ansari 22 May 2026 11:48: PM 1 Mins
चीन ने सेना की उच्च अधिकारी को राजकीय डिनर में वेट्रेस बनाया? एलन मस्क की जासूसी का आरोप

वायरल न्यूज: चीन की राजधानी बीजिंग में अमेरिकी अरबपति एलोन मस्क की मौजूदगी वाले एक राजकीय डिनर के दौरान जासूसी का एक चौंकाने वाला आरोप सामने आया है. एक स्वतंत्र ब्लॉगर ने दावा किया है कि मस्क के ठीक पीछे खड़ी वेट्रेस दरअसल चीनी सेना की एक उच्च अधिकारी थीं.

स्वतंत्र ब्लॉगर जेनिफर जेंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उस भोज में एलोन मस्क के पीछे खड़ी महिला वेट्रेस मेजर चेंग चेंग हैं. जेंग का कहना है कि चेंग चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की एलीट ऑनर गार्ड यूनिट की बटालियन कमांडर हैं. उन्होंने यह भी अनुमान लगाया कि इस महिला ने अपनी वेट्रेस यूनिफॉर्म के नीचे हथियार या जासूसी उपकरण छिपाकर रखे हो सकते हैं.

हालांकि यह दावा अभी तक किसी मुख्यधारा के मीडिया या आधिकारिक स्रोत द्वारा पुष्टि नहीं किया गया है. चीनी सरकार की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. जेनिफर जेंग के अनुसार, चेंग चेंग का जन्म दिसंबर 1986 में शेडोंग प्रांत के वेईफांग शहर में हुआ था.  2004 में 18 साल की उम्र में उन्होंने सेना जॉइन की.

शुरुआत में सेकेंड आर्टिलरी कॉर्प्स में कम्युनिकेशन सैनिक के रूप में काम किया. बाद में नर्सिंग की पढ़ाई की. 2008 में चीन की 60वीं वर्षगांठ परेड के लिए चुनी गईं, लेकिन ऊंचाई बढ़ने के कारण रिजर्व में चली गईं. 2012 में PLA ऑनर गार्ड सेरेमोनियल ब्रिगेड में शामिल हुईं. 2014 से महिला ऑनर गार्ड यूनिट की कमांडर बनीं.

उन्होंने कई महत्वपूर्ण सैन्य परेडों में टुकड़ी का नेतृत्व किया, जिसमें WWII की 70वीं वर्षगांठ की परेड भी शामिल है. चेंग चेंग ने महिला ऑनर गार्ड की प्रक्रियाओं और मैनुअल तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है और 'नेशनल मार्च 8 रेड बैनर होल्डर' समेत कई सम्मान मिल चुके हैं. 2018 से दो बार नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) की डिप्टी चुनी जा चुकी हैं.

Elon Musk China PLA China State Dinner China News Chinese Spy

Recent News