"FIR से हम डरने वाले नहीं..." सपा सांसद इकरा हसन ने दिखाए तेवर

Amanat Ansari 23 May 2026 07:46: PM 1 Mins

Iqra Hasan Protest Controversy: सहारनपुर में FIR दर्ज होने के बाद सपा सांसद इकरा हसन ने आक्रामक अंदाज में तीखा बयान दिया है. उन्होंने कहा, "हम डरने वाले नहीं हैं. कान खोलकर सुन लो, हम अपनी लड़ाई और भी मजबूती से लड़ेंगे.

"क्या है पूरा मामला?

कैराना से सांसद इकरा हसन शामली के जसाला में मोनू कश्यप नामक युवक की बेरहमी से हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर डीआईजी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के साथ तीखी बहस भी की. पुलिस का आरोप है कि सांसद इकरा हसन, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप और अन्य लोगों ने सरकारी कामकाज में बाधा डाली और सड़क जाम किया. इसके चलते 21 मई को उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई.

इकरा का पलटवार

FIR दर्ज होने के बाद इकरा हसन ने कहा, "हम गरीबों, मजलूमों और इंसाफ की लड़ाई लड़ते रहेंगे. अगर प्रशासन सोचता है कि मुकदमा करके हमें डरा देंगे तो वो गलतफहमी में है. हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता."

अखिलेश यादव का सहयोग

इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पीड़ित परिवार को समर्थन दिया. इकरा हसन मृतक मोनू कश्यप की मां विमलेश देवी को लेकर अखिलेश यादव के आवास पर पहुंची थीं, जहां अखिलेश ने उन्हें दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक सौंपा. कश्यप समाज के लोग इस बात से नाराज हैं कि जो सांसद उनके परिवार को न्याय दिलाने की कोशिश कर रही हैं, उसी पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया.

Iqra Hasan SP Protest Samajwadi Party Saharanpur Iqra Hasan

Recent News