सिंदूर के साथ सौदा संभव नहीं, मोदी के भाषण पर कांग्रेस ने ये क्या कह दिया, मच गया घमासान!

Abhishek Chaturvedi 12 May 2025 11:03: PM 1 Mins
सिंदूर के साथ सौदा संभव नहीं, मोदी के भाषण पर कांग्रेस ने ये क्या कह दिया, मच गया घमासान!

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बड़ी प्रतक्रिया दी है, भूपेश बघेल ने जहां पूछा है कि पहलगाम की घटना को अंजाम देने वाले 4 आतंकी अभी भी क्यों नहीं पकड़े गए तो वहीं पवन खेड़ा ने कहा सिंदूर के साथ सौदा संभव नहीं है.

सिंदूर के साथ सौदा, ट्रंप पर एक शब्द नहीं- खेड़ा

करीब 2 मिनट का वीडियो जारी कर पवन खेड़ा ने कहा, पीएम मोदी के भाषण से कुछ मिनट पहले डोनाल्ड ट्रंप का भाषण आया, जिसने पूरे भारत को चौंका दिया, भारत की संस्कृति में सिंदूर के साथ सौदा संभव नहीं है, ट्रंप ने कहा व्यापार को हथियार बनाकर उन्होंने हमसे ऑपरेशन सिंदूर रुकवाया. हम उम्मीद करते थे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर करारा जवाब देंगे, उससे पहले ट्रंप ने ट्वीट किया वो कश्मीर में मध्यस्थता करेंगे, ये स्वीकार्य नहीं हो सकता. यहां की हर सरकार ने सुनिश्चित किया है कश्मीर एक द्विपक्षीय मुद्दा है, प्रधानमंत्री ने कोई उत्तर नहीं दिया, ये चौंकाने वाली बात है. परसो ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा ट्वीट करके दी, ये कैसे संभव है. मोदीजी सामूहिक संकल्प की दिशा में कदम बढ़ाइए, सर्वदलीय बैठक में आप आइए. आज ये देश की आवश्यकता है.

चारों आतंकी कहां हैं- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा है कि 4-5 से आतंकी क्या पकड़े गए, अगर वे नहीं पकड़े गए तो ऑपरेशन सिंदूर कामयाब रहा, ये आप कैसे कह सकते हैं. इस चूक का जिम्मेदार कौन है. जो लोग भी कश्मीर गए थे आपके यानि सरकार के भरोसे पर गए थे कि वहां हालात ठीक हैं, फिर ये कैसे हुआ. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी ट्वीट कर ये पूछा कि उस घटना में शामिल चारों आतंकी कहां हैं, अभी भी ये सवाल रहस्य बना हुआ है.

congress raises question on pm modi speech pawan khera bhupesh baghel opration sindoor political news

Recent News