covid: पिछले कुछ दिनों से कोरोना की खबरें लगातार समाने आ रही हैं, सिंगापुर, मलेशिया समेत कई देशोें में हजारों केस सामने आ चुके हैं. तो वहीं भारत में भी कई केस कोरोना के बढ़ चुके हैं, अब तो बॉलिवुड को भी ये जानलेवा बीमारी अपनी चपेट में लेती जा रही है, कोविड के नए लहर ने एक बार फिर सबकी चिंता बढ़ा दी है, बॉलीवुड हीरोइन शिल्पा शिरोडकर के बाद अब एक्ट्रेस निकिता दत्ता भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं. हाल ही में निकिता दत्ता की मूवी भी रिलीज हुई है, ऐसे में ये भी देखा जा रहा है कि बॉलिवुड में वो पिछले समय में किससे मिली जुली हैं, क्योंकि कहीं ऐसा ना हो कि किसी और अभिनेता-अभिनेत्री को भी कोरोना हो जाए, इसके सात ही गुरुग्राम में जहां दो नए मामले सामने आए हैं, तो वहीं गुजरात में कोविड के 15 नए मामले मिले हैं, राज्य सरकार ने मास्क पहनने से लेकर तमाम कोविड प्रोटोकॉल पालन करने की एडवाइजरी जारी की है.