रात 12 बजे विधवा महिला के घर जबरन घुसा युवक, पार कर दी सारी हदें; बेटे का दोस्त है आरोपी

Amanat Ansari 14 Jan 2026 12:44: PM 1 Mins
रात 12 बजे विधवा महिला के घर जबरन घुसा युवक, पार कर दी सारी हदें; बेटे का दोस्त है आरोपी

Crime News: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक लड़के ने विधवा महिला के साथ ऐसी ओछी हरकत की है, जिसे कानून तो क्या कोई भी स्वीकार नहीं करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय युवक ने पहले विधवा महिला के बेटे के साथ दोस्ती की और घर आने-जाने लगा.

शुरुआत से ही उसकी गंदी नजर दोस्त की विधवा मां पर थी. इसकी भनक न विधवा महिला को लगी न ही उसके बेटे को. फिर एक दिन करीब 12 बजे वह विधवा महिला के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया. महिला ने दरवाजा खोला तो, उसने आरोपी को देखा. चौंकते हुए महिला ने उससे घर आने वजह पूछी. इतने में वह जबरदस्ती घर के अंदर दाखिल हो गया और विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया. वह चीखने-चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसका गला दबा दिया.

जानकारी मिली है कि कुछ साल पहले पति की मृत्यु हो जाने के कारण 46 वर्षीय यह महिला अपने बेटे के साथ रहती है. महिला के बेटे का एक करीबी दोस्त था, जिसका नाम हीरालाल बताया गया, वह अक्सर उनके घर आता-जाता था. पीड़िता के अनुसार, वह काफी समय से उन पर बुरी नजर रखता था और गंदी हरकतों की कोशिश करता रहता था. रविवार की रात करीब 12 बजे घर के दरवाजे पर दस्तक हुई. महिला को लगा कि उनका बेटा कहीं से काम करके लौट आया है.

जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, सामने हीरालाल खड़ा था. उसने जबरदस्ती अंदर घुसकर महिला को धक्का दिया, दरवाजा बंद कर लिया और उनके साथ रेप किया. महिला ने विरोध करने की पूरी कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उनके गले को दबाकर उन्हें चुप करा दिया और अपनी हवस पूरी की. अपराध के बाद वह वहां से फरार हो गया.

जब बेटा घर लौटा तो महिला ने उसे सारी बात बताई. इसके बाद दोनों पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी हीरालाल के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है. अभी तक आरोपी फरार चल रहा है. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जा सके.

Crime News Madhya Pradesh Sagar Widow Woman Rape

Recent News