रहस्यमयी आग से दहशत में डबरा के लोग, अचानक जल जा रहे कपड़े-बिस्तर, दुल्हन की साड़ी भी जली

Amanat Ansari 03 Sep 2026 10:21 PM 1 Mins
रहस्यमयी आग से दहशत में डबरा के लोग, अचानक जल जा रहे कपड़े-बिस्तर, दुल्हन की साड़ी भी जली

डबरा: मध्य प्रदेश के डबरा क्षेत्र में एक रहस्यमयी आग की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है. भितरवार अनुविभाग के ग्राम पंचायत पुरा बनवार में पिछले तीन दिनों से घर में रखे कपड़े और बिस्तर अचानक आग की चपेट में आ रहे हैं. घटना के बाद परिवार के साथ-साथ गांव में भी दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि घर में अलग-अलग जगह रखे सामान में अचानक आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. परिवार के सदस्य आग लगने के कारण को लेकर हैरान हैं और लगातार हो रही इन घटनाओं से परेशान हैं.

नई बहू की साड़ी भी जलकर राख

रिपोर्ट के मुताबिक, घर में नई बहू की साड़ी भी रहस्यमयी तरीके से आग की चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई. इसके अलावा कपड़े और बिस्तर के अन्य सामान के जलने की घटनाओं ने परिवार की चिंता और बढ़ा दी है. परिजनों के अनुसार, यह सिलसिला पिछले तीन दिनों से जारी है. सामान में अचानक आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर भी लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. फिलहाल, इस रहस्यमयी आग के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है. मामले को लेकर लोग कारण जानने का इंतजार कर रहे हैं और लगातार हो रही घटनाओं ने पूरे इलाके में कौतूहल के साथ भय का माहौल पैदा कर दिया है.

Dabra Mysterious fire

Recent News