वायनाड: केरल के वायनाड जिले में पुलिस को एक हैरान करने वाली घटना का सामना करना पड़ा. थोलपेट्टी इलाके में कर्नाटक की तरफ से आने वाली एक गाड़ी की तलाशी के दौरान ड्राइवर की सीट के नीचे बनाए गए गुप्त बॉक्स से करीब 1.44 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए.
कैसे खुली पोल?
थिरुनेल्ली पुलिस और जिले की स्पेशल एंटी-ड्रग टीम (DANSAF) कर्नाटक सीमा से आने वाली गाड़ियों की जांच कर रही थी. एक गाड़ी को रोककर पूरी तरह चेक करने पर पुलिस को ड्राइवर सीट के नीचे खास तरीके से बनाया गया सीक्रेट बॉक्स मिला. इसके अंदर नकदी के कई बंडल छिपाए गए थे. कुल 1,44,50,000 रुपए बरामद किए गए.
तीनों आरोपी हिरासत में
गाड़ी में सवार तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. इनमें प्रभु राज (20), कोझिकोड के वडकारा इलाके के स्वप्निल (23), कन्नूर के पनूर के
राहुल (26), महाराष्ट्र के शामिल हैं. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई, इसे कहां ले जाया जा रहा था और किसे दिया जाना था. थोलपेट्टी कर्नाटक से केरल में प्रवेश का एक अहम रूट है, जहां अक्सर ऐसे गुप्त तरीकों से नकदी ले जाने के मामले सामने आते रहते हैं.