कौन हैं निर्मला यादव? अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की पहली महिला ट्रस्टी, 1984 से RSS से जुड़ीं, हिंदूवादी है छवि

Global Bharat 03 Sep 2026 09:47 AM 1 Mins
कौन हैं निर्मला यादव? अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की पहली महिला ट्रस्टी, 1984 से RSS से जुड़ीं, हिंदूवादी है छवि

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्रीरामजन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट में पहली बार किसी महिला को ट्रस्टी की जिम्मेदारी दी गई है. उत्तर प्रदेश के एटा की रहने वाली निर्मला यादव को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में शामिल किया गया है. निर्मला यादव लंबे समय से सामाजिक, शैक्षिक और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं. उन्हें शिक्षा जगत के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और शिक्षक संगठनों में काम करने का भी लंबा अनुभव है.

निर्मला यादव डिग्री कॉलेज में प्राचार्य के पद पर रह चुकी हैं. शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया. वह राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से भी लंबे समय से जुड़ी रही हैं। संगठन में उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं और प्रदेश स्तर पर भी नेतृत्व किया.

बताया गया है कि निर्मला यादव वर्ष 1984 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी हुई हैं. इसके अलावा वह शिक्षक संघ की नेता के तौर पर भी सक्रिय रही हैं. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ में भी उन्होंने लंबे समय तक काम किया और प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली. उनके संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए अब उन्हें राम मंदिर ट्रस्ट जैसी महत्वपूर्ण संस्था में स्थान दिया गया है.

निर्मला यादव की नियुक्ति को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि श्रीरामजन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के गठन के बाद यह पहली बार है जब किसी महिला को ट्रस्टी बनाया गया है. उनकी नियुक्ति से ट्रस्ट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने का संदेश भी गया है.

एटा से अयोध्या तक निर्मला यादव की यह नई जिम्मेदारी चर्चा का विषय बनी हुई है. शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र और संगठन में लंबे अनुभव के बाद अब उनकी भूमिका राम मंदिर से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में होगी. उनके समर्थकों और परिचितों ने इसे एटा के लिए भी गौरव का विषय बताया है.

Nirmala Yadav Ram Mandir Trust First Woman Trustee RSS Volunteer Ayodhya Ram Mandir

Description of the author

Recent News