आज हो सकती है महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा

Amanat Ansari 15 Oct 2024 11:26: AM 1 Mins
आज हो सकती है महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आज महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों को लेकर आयोग प्रेस कॉनफ्रेंस करने वाला है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है. चुनाव आयोग आज शाम 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा करेगा. झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं. इन सभी सीटों चुनाव है. पिछले बार के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने सबसे ज्यादा सीट जीतकर कांग्रेस और आरजेडी के साथ सरकार बना ली थी. 

वहीं महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं, जहां चुनाव होने वाले हैं. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस जैसे प्रमुख दल चुनाव में हिस्सा लेते हैं. अभी भाजपा के नेतृत्व में सरकार चल रही है. यहां विकास, रोजगार, कृषि, और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर चुनाव होते हैं.

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए दिल्ली के विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में दोपहर 3.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होगा, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा. झारखंड में दिसंबर 2024 तक 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने की उम्मीद है.

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार के नेतृत्व में ईसीआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने 24 सितंबर को रांची में झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव तैयारियों की गहन समीक्षा की, जिसमें केंद्रीय और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों को धन बल के प्रभाव पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया। 2019 के चुनावों में, झारखंड में पाँच चरणों में मतदान हुआ था, जबकि महाराष्ट्र में सिर्फ़ एक चरण में मतदान हुआ था.

maharashtra assembly election jharkhand assembly election jharkhand assembly election date maharashtra assembly election date

Recent News