"मुझसे शादी करो, वरना गोली मार दूंगा..." धमकी के अगले दिन स्कूल जा रही छात्रा को बीच सड़क पर गोली मार दी

Amanat Ansari 20 Jul 2026 07:52: PM 1 Mins

समस्तीपुर (बिहार): बिहार के समस्तीपुर जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा को घर से निकलते ही बाइक सवार बदमाशों ने बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी. छात्रा को तीन गोलियां मारी गईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान सोनम कुमारी (कैजिया गांव, वार्ड नंबर 14) के रूप में हुई है.

वह उमेश ठाकुर की बेटी थी. घटना वैनी थाना क्षेत्र के मलंग स्थान के पास हुई. पुलिस और परिजनों के अनुसार, हत्या से एक दिन पहले ही एक युवक ने सोनम को शादी के लिए धमकी दी थी. उसने कहा था- “मुझसे शादी कर लो, वरना गोली मार दूंगा.” धमकी के ठीक अगले दिन इस निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया गया.

सोनम सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. रास्ते में बाइक पर सवार अपराधियों ने अचानक उस पर फायरिंग कर दी. स्कूल ड्रेस में सड़क पर पड़ी लाश देखकर इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन कारतूस (खोखा) बरामद किए. फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है. यह घटना बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है. स्थानीय लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

girl shot dead samastipur samastipur girl shot dead samastipur girl murder

Recent News