कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका! परिसीमन बिल पर स्टालिन ने पलटी बाजी, मोदी सरकार के समर्थन में डीएमके

Global Bharat 28 Nov 2026 11:29 AM 1 Mins
कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका! परिसीमन बिल पर स्टालिन ने पलटी बाजी, मोदी सरकार के समर्थन में डीएमके

चेन्नई : केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल को लेकर तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की अध्यक्षता में शनिवार को चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय अन्ना अरिवालयम में सांसदों की बैठक हुई। बैठक में डीएमके ने परिसीमन से जुड़े विधेयकों के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया है।

सूत्रों के मुताबिक, डीएमके के इस फैसले से केंद्र सरकार को संसद में विधेयक पारित कराने के लिए महत्वपूर्ण समर्थन मिल सकता है। लोकसभा में डीएमके  के 22 सांसद हैं। दरअसल, डीएमके  पहले परिसीमन का विरोध कर रही थी। पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की दो प्रमुख मांगें थीं। 

पहली, लोकसभा में तमिलनाडु की मौजूदा 7.18 प्रतिशत हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए। दूसरी, राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का मौजूदा आनुपातिक प्रतिनिधित्व अगले 25 वर्षों तक बरकरार रखा जाए। केंद्र सरकार के नए प्रस्ताव में सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने और राज्यों के बीच मौजूदा आनुपातिक हिस्सेदारी को 2051 तक सुरक्षित रखने का प्रावधान शामिल है।

गौरतलब है कि संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में DMK का समर्थन विधेयक की राजनीतिक और संसदीय गणित के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

DMK Delimitation Bill MK Stalin Congress Modi Government INDIA Alliance

Description of the author

Recent News