''मैं सत्ता बदलने नहीं आया...'' ध्रुव राठी ने बेंगलुरु में ज्ञानेश कुमार को दी चुनौती, पूछे तीन सवाल

Amanat Ansari 08 Oct 2026 04:58 PM 1 Mins
''मैं सत्ता बदलने नहीं आया...'' ध्रुव राठी ने बेंगलुरु में ज्ञानेश कुमार को दी चुनौती, पूछे तीन सवाल

बेंगलुरु: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने गुरुवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए साफ कहा, ''मैं यहां सत्ता बदलने के लिए नहीं आया हूं.'' उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी का आरोप लगाया.

ध्रुव राठी ने बीजेपी समर्थकों से भी अपील की कि वोट देना एक अधिकार है. उन्होंने तीन सवाल उठाए, जिनका जवाब मोदी, अमित शाह या ज्ञानेश कुमार दे सकते हैं.

  • पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले 70 लाख नाम कैसे हटा दिए गए और चुनाव के तुरंत बाद फिर जोड़ दिए गए?  
  • बिहार में 40 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश तक ज्ञानेश कुमार चुप क्यों रहे?  
  • यूपी में अचानक 14 लाख नाम जोड़ दिए गए. ये लोग कौन हैं? जबकि गोवा में नाम जोड़ने की अनुमति नहीं दी गई.

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन में पीएम मोदी पर लोकतंत्र की हत्या और वोट चोरी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि CEC के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा.

अभिनेता प्रकाश राज ने भी SIR रद्द करने की मांग की और ज्ञानेश कुमार पर मोदी-शाह के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया. यह प्रदर्शन दिल्ली में INDIA ब्लॉक के विरोध के समानांतर हो रहा है, जहां CEC के इस्तीफे की मांग जोरशोर से उठ रही है.

SIR Abhijeet Dipke SIR Rally Chappal Rally Dhruv Rathee

Recent News