नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए बड़ी राहत भरी खबर है. दिल्ली पुलिस ने उनके 30 अक्टूबर को होने वाले कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी है. बुकमायशो ने इस बात की पुष्टि की है कि ऑरा इंडिया टूर के तहत दिल्ली का शो तय तारीख पर ही जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा.
इससे पहले सुरक्षा और त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था. इससे शो के रद्द या स्थगित होने की चर्चाएं जोरों पर थीं. लेकिन आयोजकों ने पुलिस के साथ कई दौर की बैठकें कीं और भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत योजना पेश की.
किन शर्तों पर मिली अनुमति?
जब आयोजकों ने इन शर्तों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया, तभी पुलिस ने अप्रूवल जारी किया. बुकमायशो ने साफ किया कि अनुमति अस्थायी रूप से रोकी गई थी, रद्द नहीं की गई थी. दिलजीत दोसांझ अपने ऑरा इंडिया टूर के तहत सात शहरों में परफॉर्म करेंगे.
दिल्ली के अलावा इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी शो होंगे. फैंस दो साल बाद भारत में दिलजीत के लाइव कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहे हैं. टिकटों की अधिकतम कीमत 18,000 रुपये तक बताई जा रही है.