कानपुर में देवर से ऐसी नाराजगी कि भाभी ने दांत से काटा प्राइवेट पार्ट

Amanat Ansari 24 Oct 2026 12:06 PM 1 Mins
कानपुर में देवर से ऐसी नाराजगी कि भाभी ने दांत से काटा प्राइवेट पार्ट

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम बेटे को पीटने से नाराज महिला ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट दांत से काट लिया. गंभीर हालत में युवक को सबसे पहले घाटमपुर सीएचसी और फिर कानपुर रेफर किया गया. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

गांव निवासी एक बुजुर्ग के दो बेटे हैं. बड़ा बेटा अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि उसका परिवार गांव में रहता है. 37 वर्षीय छोटा बेटा (देवर) भी परिवार के साथ गांव में रहता है. उसके चार बच्चे हैं. आरोप है कि भाभी के बेटे को देवर ने पीट दिया था. इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई.

शुक्रवार शाम भाभी का देवर और ससुर से झगड़ा हो गया. इसी मारपीट के दौरान महिला ने देवर के कपड़े उतरवाए और उसका प्राइवेट पार्ट दांत से काट लिया. ग्रामीणों के अनुसार झगड़े के बाद महिला ने देवर को झांसे में लेकर उकसाया और फिर यह घटना हो गई. जमीन पर गिरे प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था और युवक मदद की गुहार लगा रहा था.

पिता ने पड़ोसियों की मदद से छोटे बेटे को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया. वहां से उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजन उसे लेकर उर्सला पहुंचे, जहां हैलट भेज दिया गया. थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि घायल का उपचार जारी है. जानकारी के अनुसार महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है. अभी तक किसी ने तहरीर दर्ज नहीं कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Recent News