शाद के बाद नहीं बना शारीरिक संबंध, पत्नी नामर्द होने का आरोप, मुजफ्फरनगर एसपी से शिकायत

Amanat Ansari 23 Oct 2026 06:35 PM 1 Mins
शाद के बाद नहीं बना शारीरिक संबंध, पत्नी नामर्द होने का आरोप, मुजफ्फरनगर एसपी से शिकायत

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. भोपा थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने पति आसिफ पर नामर्द (नपुंसक) होने का गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है. महिला का दावा है कि शादी के बाद से उनके बीच कभी शारीरिक संबंध नहीं बने.

पीड़िता का निकाह 15 दिसंबर 2025 को खालापार थाना क्षेत्र के सुजडू गांव निवासी आसिफ से हुआ था. यह रिश्ता उसकी बहन और जीजा ने तय कराया था. महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से लेकर अब तक पति के साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं बने. जब भी उसने इस बारे में बात करने की कोशिश की, तो पति ने उसे चुप कराने के लिए मारपीट की.

तीन तलाक देकर घर से निकाला

पीड़िता ने बताया कि 15 अक्टूबर को पति ने एक बार फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और तीन तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया. इस घटना से आहत होकर वह गुरुवार को सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंची और आलाधिकारियों को अपनी आपबीती सुनाई. उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

भोपा थाना अध्यक्ष आशुतोष ने कहा कि पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Recent News