नई दिल्ली: सोने और चांदी के भाव तेजी से गिर रहे हैं. सिर्फ तीन दिनों में 24 कैरट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत करीब ₹3610 और 22 कैरट वाले की ₹3301 कम हो गई है. आज भी दोनों में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं चांदी 10 दिनों में लगभग ₹15,100 सस्ती हो चुकी है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती होकर ₹2,19,900 पर बिक रही है.
चेन्नई में यह ₹2,24,900 के भाव पर उपलब्ध है. दिल्ली में 24 कैरट सोना ₹1,42,620, 22 कैरट ₹1,30,740 और 18 कैरट ₹1,06,850 का बिक रहा है. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरट सोना ₹1,42,470, 22 कैरट ₹1,30,590 तथा 18 कैरट ₹1,06,850 के भाव पर उपलब्ध है.
चेन्नई में 24 कैरट और 22 कैरट के भाव मुंबई जैसे ही हैं, लेकिन 18 कैरट सोना ₹1,06,890 का बिक रहा है. लखनऊ और जयपुर में दिल्ली के समान भाव हैं, 24 कैरट ₹1,42,620, 22 कैरट ₹1,30,740 और 18 कैरट ₹1,06,850. पटना और अहमदाबाद में 24 कैरट सोना ₹1,42,420, 22 कैरट ₹1,30,640 तथा 18 कैरट ₹1,06,850 के रेट पर मिल रहा है.
विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने सोना-चांदी पर दबाव बनाया है. इससे महंगाई की चिंता बढ़ी है और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रखने के आसार मजबूत हुए हैं.
ऊंची ब्याज दरें बिना ब्याज वाले एसेट्स जैसे सोना-चांदी की मांग घटाती हैं. निवेशकों की नजर अब 27-28 अक्टूबर को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर टिकी हुई है, जिसमें ब्याज दरों को लेकर महत्वपूर्ण संकेत मिल सकते हैं.