इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने बंद कमरे में युवती के साथ अश्लीलता की हदें पार कीं, वीडियो लीक

Amanat Ansari 21 Nov 2025 01:50: PM 1 Mins
इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने बंद कमरे में युवती के साथ अश्लीलता की हदें पार कीं, वीडियो लीक

नई दिल्ली: शामली जिले के कांधला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात अनुबंधित चिकित्सक डॉ. वकार सिद्दीकी का एक निजी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. वीडियो में डॉक्टर एक युवती के साथ अस्पताल परिसर में बने अपने आवंटित कमरे में डांस करते दिख रहे हैं.

वीडियो सामने आते ही गुरुवार को अस्पताल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की. सीएमएस डॉ. वीरेंद्र सिंह ने डॉ. वकार सिद्दीकी को तत्काल इमरजेंसी ड्यूटी से हटा दिया और उन्हें सरकारी आवास भी खाली करने के आदेश दे दिए. डॉक्टर ने कमरा खाली कर दिया है.

सीएमएस ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते ही डॉक्टर से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं होने पर यह कदम उठाया गया. पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है, जिसके आधार पर आगे की विभागीय जांच और कार्रवाई होगी.

गौरतलब है कि कांधला सीएचसी में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी चल रही थी. इसी कमी को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हाल के महीनों में डॉ. वकार सिद्दीकी सहित कई डॉक्टरों को दो वर्षीय अनुबंध पर नियुक्त किया था.

वीडियो वायरल होने के बाद कस्बे में यह मामला जोर-शोर से चर्चा का विषय बना हुआ है. प्रशासन ने साफ कहा है कि सरकारी अस्पताल में इस तरह की हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

doctor obscene dance video leaked obscenr video shamli video leak

Recent News