छात्र को दोस्त की भाभी ने जाल में फंसाया, होटल में शोषण करके बनाया वीडियो, 10 लाख की डिमांड, ऐसे खुला राज

Global Bharat 18 Apr 2026 04:44: PM 1 Mins
छात्र को दोस्त की भाभी ने जाल में फंसाया, होटल में शोषण करके बनाया वीडियो, 10 लाख की डिमांड, ऐसे खुला राज

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में नाबालिग छात्र के साथ महिला ने होटल में ले जाकर शारीरिक शोषण किया. शोषण का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और 10 लाख रुपये की डिमांड की. छात्र के परिजनों को महिला के कांड की जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.  जानकारी के मुताबिक महिला अपने देवर के दोस्त को साथ लेकर नैनीताल होटल में चली गई. होटल में कई बार छात्र का शारीरिक शोषण किया. शारीरिक शोषण करने के बाद अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए थे. 

17 फरवरी को छात्र अपने घर से निकला हुआ था, जहां वापस नहीं लौटा. छात्र का मोबाइल भी बंद हो गया. मोबाइल बंद होने के बाद परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चल बेटा कैम्पवेल रोड स्थित एक दोस्त के घर आता-जाता था. उस दिन भी वहीं गया हुआ है. बेटे के दोस्त के घर पहुंचने पर पता चला कि दोस्त की भाभी अतिका उसे साथ लेकर चली गई है. घटना के बाद मां ने ठाकुरगंज थाने पर गुमसुदगी दर्ज कराई, जहां 21 फरवरी को किशोर को बरामद करने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. घर आने के बाद किशोर काफी डरा व सहमा हुआ था. परिजनों ने पूछताछ की तो पूरी कहानी सामने आ गई. 

पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज

किशोर ने बताया कि दोस्त की भाभी उसे लेकर नैनीताल गई थी. रास्ते में जाते वक्त सिम तोड़कर फेंक दिया था. नैनीताल जाने के बाद होटल में शारीरिक शोषण किया. वहीं, वीडियो और फ़ोटो भी बना लिया. आरोपित महिला किशोर को ब्लैकमेल कर रही थी, जहां 10 लाख रुपये की मांग कर रही थी. पुलिस जांच में नैनीताल जाने सहित आरोपों की पुष्टि होने के बाद पॉस्को एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं, महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि अन्य तथ्य, साक्ष्य आदि विवेचना में शामिल किए जाएंगे. फिलहाल आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Lucknow minor abuse case Bhabhi blackmail case Minor exploitation video scandal Lucknow crime news POCSO case India

Description of the author

Recent News