लेह-लद्दाख में आया बड़ा भूकंप, दिल्ली भी हिली, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट 

Amanat Ansari 19 Jan 2026 12:50: PM 1 Mins
लेह-लद्दाख में आया बड़ा भूकंप, दिल्ली भी हिली, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, इसकी तीव्रता 5.7 रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र 36.71° उत्तर अक्षांश और 74.32° पूर्व देशांतर पर था, जबकि गहराई लगभग 171 किलोमीटर बताई गई है.  यह क्षेत्र हिमालयी बेल्ट में होने के कारण भूकंपीय रूप से काफी सक्रिय है, इसलिए ऐसे झटके यहां कभी-कभी महसूस होते रहते हैं.  

झटकों की वजह से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कई लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए, लेकिन अच्छी बात यह रही कि अब तक किसी बड़े नुकसान या किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है.  

प्रशासन ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से सतर्क रहने, मजबूत इमारतों में रहने और आफ्टरशॉक्स की आशंका को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. साथ ही सुबह दिल्ली में भी एक हल्का भूकंप (2.8 तीव्रता) महसूस किया गया था, लेकिन दोनों घटनाओं में कोई गंभीर असर नहीं पड़ा.  

Earthquake Leh-Ladakh Delhi Earthquake News

Recent News