ED की बड़ी कार्रवाई: उर्दू पत्रकार और TMC सांसद नदीमुल हक के 7 ठिकानों पर छापेमारी

Amanat Ansari 07 Sep 2026 10:58 AM 1 Mins
ED की बड़ी कार्रवाई: उर्दू पत्रकार और TMC सांसद नदीमुल हक के 7 ठिकानों पर छापेमारी

कोलकाता: सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और उर्दू पत्रकार नदीमुल हक से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की. दिल्ली, कोलकाता और रांची में चल रही इस कार्रवाई का संबंध उर्दू अखबार ‘अखबार-ए-मशरिक’ से है, जिसके डायरेक्टर हक हैं. ED का आरोप है कि अखबार के जरिए सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली सामग्री प्रकाशित की गई और संदिग्ध स्रोतों से गैर-कानूनी फंडिंग का लेन-देन हुआ. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिधाननगर पुलिस की शिकायत के आधार पर की गई है. अभी तक बरामदगी की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

ED Urdu journalist Raid TMC MP Raid Nadimul Haque

Recent News