दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान वाले शिक्षा मंत्रालय में आग, बुझाने में जुटी 8 दमकल की गाड़ियां, परीक्षा घोटालों के आरोपों की जांच की चल रही मांग

Global Bharat 01 Jun 2026 01:11: PM 1 Mins
दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान वाले शिक्षा मंत्रालय में आग, बुझाने में जुटी 8 दमकल की गाड़ियां, परीक्षा घोटालों के आरोपों की जांच की चल रही मांग

ITO Fire News : नई दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय के एक कार्यालय में सोमवार को अचानक आग लगने की घटना सामने आई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विकास मार्ग स्थित शिक्षा मंत्रालय के दफ़्तर की दूसरी मंज़िल पर आग लगी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए.

जानकारी के मुताबिक, दूसरी मंज़िल पर लगी आग को बुझाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. अधिकारियों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और भवन में मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है.

अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है. आग से हुए नुकसान का आकलन भी अभी नहीं किया गया है. प्रशासन ने कहा है कि विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है और जांच के बाद ही आग लगने के कारण स्पष्ट हो सकेंगे.

Education Ministry Fire Delhi Fire News Vikas Marg Office Fire Education Ministry Office Delhi Delhi Breaking News Today

Description of the author

Recent News