मुस्लिम लड़के से प्यार, कोर्ट में माता-पिता से इनकार… पिता ने बेटी की निकाल दी अर्थी!

Global Bharat 01 Jun 2026 06:22: PM 1 Mins
मुस्लिम लड़के से प्यार, कोर्ट में माता-पिता से इनकार… पिता ने बेटी की निकाल दी अर्थी!

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया. मामला एक युवती और मुस्लिम युवक के प्रेम संबंध से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि दोनों घर से चले गए थे. पुलिस ने उन्हें तलाश कर वापस लाया, लेकिन कोर्ट में युवती ने अपने माता-पिता को पहचानने से ही इनकार कर दिया, इसके बाद आहत पिता ने बेटी का पुतला बनवाकर पूरे मोहल्ले में उसकी अर्थी निकाली और अंतिम संस्कार किया. इतना ही नहीं, घर लौटकर श्राद्ध कर्म भी कराया. पिता ने कहा कि मेरी बेटी अब मेरे लिए मर चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, करीब एक साल पहले 10वीं की कोचिंग के दौरान युवती की मुलाकात गांव के ही एक युवक से हुई थी. दोनों के घरों के बीच करीब 3 किलोमीटर की दूरी बताई जा रही है. बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर प्रेम संबंध बन गया.  10वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद युवती ने कोचिंग जाना बंद कर दिया, जिससे दोनों का संपर्क टूट गया. बाद में 11वीं में दाखिला लेने के बाद उसने दोबारा कोचिंग शुरू की और दोनों फिर संपर्क में आ गए.

बताया गया कि 12 मई को युवती कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. काफी तलाश के बाद परिजनों ने रौतारा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. FIR के पांच दिन बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया और दोनों को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की गई. फिलहाल युवती युवक के साथ रह रही है.

Katihar Love Affair Muslim Boy Hindu Girl Case Bihar Katihar News Girl Denied Parents In Court Katihar Father Daughter Funeral Case

Description of the author

Recent News