महुआ मोइत्रा पर अंडे फेंके गए! TMC सांसद का आरोप- BJP कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से हमला किया, SC जज पर भी कसा तंज

Amanat Ansari 16 Sep 2026 06:57 PM 1 Mins
महुआ मोइत्रा पर अंडे फेंके गए! TMC सांसद का आरोप- BJP कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से हमला किया, SC जज पर भी कसा तंज

कोलकाता/नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि उनके संसदीय क्षेत्र में एक मीटिंग के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो भी साझा किया, जिसमें यह घटना साफ दिखाई दे रही है. महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल पुलिस को पहले से सूचित करने का दावा करते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में ही उन पर हमला किया गया.

इस घटना के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस दीपांकर दत्ता पर तीखा तंज कसा. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “आदरणीय जस्टिस दीपांकर दत्ता को बहुत-बहुत बधाई! ‘माय लॉर्ड’- मैं अपने संसदीय क्षेत्र में मीटिंग के लिए गई थी और पुलिस को भी बता दिया था. लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से मुझ पर अंडे फेंके. आपकी सलाह पर अमल करते हुए मैंने उनका सामना वैसे ही किया जैसे स्वतंत्रता सेनानी गोलियों का सामना करता है.”

यह विवाद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दर्ज एक भड़काऊ भाषण (हेट स्पीच) मामले से जुड़ा है. हाईकोर्ट ने उन्हें पुलिस के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था. मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए वर्चुअल पेशी की अनुमति मांगी थी, क्योंकि पुलिस स्टेशन जाने पर हमले की आशंका जताई थी.

लेकिन जस्टिस दीपांकर दत्ता वाली पीठ ने उनकी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था और पुलिस जांच का सामना करने को कहा था. अब ताजा हमले के बाद महुआ मोइत्रा ने उसी पुरानी टिप्पणी को याद दिलाते हुए बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है.

Mahua Moitra Tehatta News TMC BJP Protest Nadia West Bengal

Recent News