Jammu-Kashmir के kulgam में मुठभेड़, गांव में छिपे हैं आतंकी, पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान जारी

Global Bharat 28 Sep 2024 11:16: AM 1 Mins
Jammu-Kashmir के kulgam में मुठभेड़, गांव में छिपे हैं आतंकी, पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान जारी

जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. कुलगाम के देवसर इलाके में ये मुठभेड़ चल रही है, जहां दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली और सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. आतंकियों की ओर से फायरिंग किये जाने के बाद, सुरक्षाबलों को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी. खबर के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आदिगाम गांव में घेरा है. 

कश्मीर जोन पुलिस ने शनिवार सुबह बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ कुलगाम जिले के आदिगाम देवसर इलाके में शुरू हुई. कश्मीर जोन पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है.

पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं. विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी. इससे पहले 22 सितंबर को किश्तवाड़ जिले के चटरू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी.

Jammu Kashmir Kulgam Kulgam encounter

Recent News