तीन बच्चों की मां और प्रेमी को रंगे हाथों पकड़कर रातभर पीटा, गांव घुमाने की थी तैयारी!

Amanat Ansari 30 Mar 2026 10:40: PM 1 Mins
तीन बच्चों की मां और प्रेमी को रंगे हाथों पकड़कर रातभर पीटा, गांव घुमाने की थी तैयारी!

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. वैदपुरा थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी को परिवार वालों ने आधी रात को पकड़ लिया. इसके बाद दोनों पर रात भर क्रूरता की गई. सुबह उन्हें पूरे गांव में घुमाकर अपमानित करने की योजना बनाई जा रही थी, तभी पुलिस ने पहुंचकर मामला संभाल लिया.

बर्रा गांव की एक महिला, जो तीन बच्चों की मां है, पिछले पांच साल से अपनी मौसी की जेठानी के बेटे के साथ अवैध संबंध रखे हुए थी. रविवार रात करीब 1 बजे उसका प्रेमी उसे साथ ले जाने के लिए गांव पहुंचा. जैसे ही दोनों की आहट हुई, महिला के ससुराल पक्ष और आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत दबोच लिया. आरोप है कि दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया गया.

पूरे रात लाठियों और डंडों से उन पर हमला किया गया. गुस्साए परिजनों ने दोनों के चेहरे पर कालिख पोत दी. पीड़ित पक्ष का दावा है कि उन्हें जूतों की माला पहनाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की तैयारी चल रही थी. सुबह होते ही उन्हें पूरे गांव में घुमाने की योजना थी ताकि समाज के सामने उनकी इज्जत तार-तार की जा सके. इसी दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची जान

सूचना मिलते ही वैदपुरा थाने के प्रभारी नागेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने भीड़ को हटाकर दोनों को उनके चंगुल से बचाया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के पति और देवर सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. महिला के ससुर का कहना है कि युवक उनकी बहू को भगाने आया था, जिसे गांव वालों ने पकड़ लिया.

वहीं युवक के जीजा का आरोप है कि उनके साले को फोन पर साजिश रचकर बुलाया गया और फिर उस पर जानलेवा हमला किया गया. पुलिस के मुताबिक महिला ने खुद कबूल किया है कि पिछले पांच साल से उसका इस युवक के साथ अफेयर चल रहा था. फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है.

Etawah Uttar Pradesh Extramarital Affair Violence Mob Justice India

Recent News