ट्रंप ने यूके और अन्य देशों को दी साफ चेतावनी, कहा- हम मदद नहीं करेंगे

Amanat Ansari 31 Mar 2026 09:01: PM 1 Mins
ट्रंप ने यूके और अन्य देशों को दी साफ चेतावनी, कहा- हम मदद नहीं करेंगे

Trump Warning: ट्रंप ने यूके और अन्य देशों को साफ चेतावनी दी है कि अमेरिका अब उनकी मदद नहीं करेगा. हार्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बंद होने के कारण जो देश ईंधन की कमी से जूझ रहे हैं, उनके पास सिर्फ दो रास्ते हैं.
ट्रंप ने कहा कि या तो वे अमेरिका से तेल और जेट फ्यूल खरीदें, क्योंकि अमेरिका के पास भरपूर स्टॉक है, या फिर खुद हिम्मत करके हार्मुज जलडमरूमध्य में जाकर तेल का रास्ता खोलें.

उन्होंने यूके पर तंज कसते हुए कहा कि जब अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तो यूके ने साथ नहीं दिया. अब जब उनका जेट फ्यूल रुक गया है तो वे खुद लड़ना सीखें. ट्रंप का साफ संदेश था - "अब खुद लड़ो, अमेरिका हर बार तुम्हारी मदद करने नहीं आएगा." ट्रंप ने दावा किया कि ईरान को लगभग पूरी तरह कमजोर कर दिया गया है और अब बाकी काम आसान है. उन्होंने प्रभावित देशों से कहा कि वे खुद अपना तेल लेने के लिए आगे बढ़ें.

यह बयान ऐसे समय में आया है जब हार्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है और कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई हैं. ट्रंप ने पहले भी चेतावनी दी थी कि अगर ईरान समझौता नहीं करता और जलडमरूमध्य नहीं खोलता तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को नष्ट कर देगा.

साथ ही खार्ग द्वीप को फिर से निशाना बनाया जा सकता है. ईरान की तरफ से इन प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया है. ईरान ने कहा है कि अमेरिका की मांगें अतिरंजित और अव्यावहारिक हैं. ईरान अभी भी इजरायल और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए है. ट्रंप के इस रुख से साफ है कि अमेरिका अब मध्य पूर्व के इस संकट में अपने सहयोगी देशों को अकेला छोड़ने की तैयारी दिखा रहा है और उनसे खुद की सुरक्षा और संसाधनों के लिए जिम्मेदारी उठाने को कह रहा है.

Iran war iran war ending Donald trump strait of hormuz

Recent News