नई दिल्ली: मौसम विभाग ने कल यानी 1 अप्रैल के लिए देश के 19 राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है, साथ ही बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा. पूर्वी हिस्सों में इसकी तीव्रता सबसे ज्यादा रह सकती है.
किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों में अनावश्यक रूप से न निकलें, क्योंकि फसलों को काफी नुकसान हो सकता है. पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा पर जाने वाले लोग मौसम की ताजा जानकारी जरूर जांच लें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं. अब जानते हैं विभिन्न राज्यों में क्या हाल रहेगा.
बारिश-तूफान की चेतावनी वाले राज्य
कल दिल्ली में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. हवाओं की गति 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. उत्तर भारत के मैदानी इलाके जैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में भी 1 अप्रैल को तेज बारिश के साथ तूफान आ सकता है.
उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के बीच कभी-कभी मध्यम बारिश, गरज और 30 से 60 किमी/घंटा की हवाएं चलने की उम्मीद है. राजस्थान में पश्चिमी भाग में 2 से 4 और 6 अप्रैल को, जबकि पूर्वी भाग में 3, 4 और 6 अप्रैल को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 3 और 4 अप्रैल को भारी बारिश के साथ 60 किमी/घंटा तक की आंधी चलने की चेतावनी.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, ज्योतिबा फुले नगर, बदायूं, बिजनौर, संभल, अलीगढ़, एटा, मथुरा, बुलंदशहर, मैनपुरी, कानपुर और लखनऊ जैसे जिलों में भारी बारिश की आशंका है. बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गया, पटना, रोहतास, जहानाबाद, नवादा, औरंगाबाद, नालंदा, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में तेज बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की हवाएं चलेंगी.
उत्तराखंड के चमोली, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश, जिसमें 70 किमी/घंटा तक हवाएं चल सकती हैं. हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, कैथल, पानीपत, हिसार, यमुनानगर और महेंद्रगढ़ में मध्यम से भारी बारिश, हवाएं 40-50 किमी/घंटा. पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर, पटियाला, रूपनगर, एसएएस नगर, होशियारपुर, जालंधर, हमीरपुर और फिरोजपुर में बारिश और तूफान का खतरा है.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, मनाली और हमीरपुर में मध्यम से तेज बारिश और तेज हवाएं. मध्य प्रदेश के दतिया, अशोक नगर, भोपाल, दमोह, पन्ना, सागर, ग्वालियर, कटनी आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, हवाएं 60 किमी/घंटा तक हवाएं चल सकती हैं. वहीं राजस्थान जयपुर, अजमेर, बाड़मेर, जैसलमेर, चुरू, झुंझुनू, दौसा, धौलपुर और सवाई माधोपुर में हल्की-मध्यम बारिश, हवाएं 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी आ सकता है.
पूर्वी भारत का हाल
बिहार में 1 और 6 अप्रैल को मूसलाधार बारिश संभव है (40-50 किमी/घंटा हवाएं). झारखंड और ओडिशा में 1 और 4 अप्रैल को बारिश व 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट. 1 अप्रैल को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी (50-70 किमी/घंटा तक) आ सकती है. सभी अपडेट IMD के आधार पर हैं, लेकिन मौसम बदल सकता है. यात्रा या खेती से जुड़े कामों से पहले आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर ताजा जानकारी जरूर देख लें. सुरक्षित रहें!