अमेरिका के खिलाफ रूस के चेचन लड़ाके तैयार, ईरान को इस बात का शक...

Amanat Ansari 31 Mar 2026 08:26: PM 1 Mins
अमेरिका के खिलाफ रूस के चेचन लड़ाके तैयार, ईरान को इस बात का शक...

तेहरान: मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के चेचन लड़ाके अमेरिका के संभावित आक्रमण के खिलाफ ईरान में उतरने के लिए तैयार हैं. दावा किया गया है कि चेचन यूनिट्स ईरान पहुंचकर अमेरिकी सेना के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने को तैयार हैं.

यह जानकारी ईरानी मीडिया और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के हवाले से दी गई है. बता दें कि अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर बढ़ते विवाद के चलते स्ट्रेट ऑफ हरमुज को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. अमेरिकी B-52 बमवर्षक विमान ईरान के ऊपर उड़ान भर रहे हैं. उधर इजरायल में क्लस्टर बम हमलों की घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं.

वहीं लेबनान में हिजबुल्लाह ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक्स जारी हैं. इसी बीच गल्फ देशों ने युद्ध को बढ़ने से रोकने की अपील की है. ईरान के विदेश मंत्री ने फर्जी झंडे (False Flag) ऑपरेशन की आशंका जताई है, जबकि अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर रूस और चीन से भी मुकाबला किया जाएगा.

विशेषज्ञों का कहना है कि मध्य पूर्व में स्थिति तेजी से बदल रही है और किसी भी बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कुछ देशों से हरमुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण की बात कही है. अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में तनाव पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.

Chechen fighters Russia Chechen fighters Iran Chechen fighters

Recent News