Gold Silver Rate Today April 1: सोने में तेजी, चांदी हुई सस्ती... जानिए अपने शहर का आज का भाव

Amanat Ansari 01 Apr 2026 11:38: AM 2 Mins
Gold Silver Rate Today April 1: सोने में तेजी, चांदी हुई सस्ती... जानिए अपने शहर का आज का भाव

नई दिल्ली: सोना-चांदी के बाजार में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हैय अमेरिका, इजरायल और ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण कीमतों पर लगातार असर पड़ रहा है. साथ ही शादी के सीजन में ज्वेलर्स की खरीदारी से भी कीमतों को कुछ सहारा मिला है. मंगलवार को अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,51,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं चांदी का भाव 2,37,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. बुधवार को भी दोनों धातुओं में मिश्रित रुख नजर आया.

बुधवार सुबह MCX पर भाव

जून अनुबंध वाला सोना 929 रुपए की तेजी के साथ 1,51,690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. चांदी 641 रुपए की गिरावट के साथ 2,40,251 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी. एक दिन पहले यानी मंगलवार को रात 10:40 बजे सोने में 1.79% यानी 2,649 रुपए की जोरदार बढ़ोतरी देखी गई थी और भाव 1,50,315 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. वहीं चांदी में 5.06% यानी 11,594 रुपए की तेजी आई और भाव 2,40,555 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया था.

IBJA और गुड रिटर्न के अनुसार भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,733 रुपए प्रति 10 ग्राम था. महावीर जयंती के कारण मंगलवार को बाजार बंद रहा, इसलिए IBJA की ये दरें मंगलवार को भी लागू रहीं. गुड रिटर्न के अनुसार बुधवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,480 रुपए प्रति 10 ग्राम बताया गया.

एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार, सोने की कीमतों में सुधार आया है. गिरावट के दौरान हुई खरीदारी से कीमतों को सपोर्ट मिला है. इसके अलावा अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में कमी और रुपए की कमजोरी ने भी कीमती धातुओं को मजबूती दी है. मिराए एसेट के हेड-कमोडिटी प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना लगभग 4,530 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है, हालांकि बाजार अभी भी अस्थिर बना हुआ है. व्यापारी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों पर नजर रखे हुए हैं.

गौरव गर्ग (लेमन मार्केट्स) के अनुसार, वैश्विक स्तर पर बढ़त के बावजूद माहौल सतर्क है. मार्च महीने में सोने में करीब 16 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई, जो पिछले कई दशकों की सबसे बड़ी मासिक गिरावट में से एक है.

मार्च में सोना-चांदी दोनों घाटे में रहे

  • सोने में 2 मार्च से अब तक 21,300 रुपए (12.3%) की गिरावट आई है.
  • चांदी में 63,000 रुपए (21%) तक की भारी गिरावट देखी गई.

आपके शहर में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24K 22K 18K
दिल्ली ₹1,51,630 ₹1,39,000 ₹1,13,760
मुंबई ₹1,51,480 ₹1,38,850 ₹1,13,610
कोलकाता ₹1,51,480 ₹1,38,850 ₹1,13,610
चेन्नई ₹1,53,270 ₹1,40,500 ₹1,17,100
लखनऊ ₹1,51,630 ₹1,39,000 ₹1,13,760
पटना ₹1,51,530 ₹1,38,900 ₹1,13,660
जयपुर ₹1,51,630 ₹1,39,000 ₹1,13,760
इंदौर ₹1,49,570 ₹1,37,110 ₹1,12,190
भोपाल ₹1,49,570 ₹1,37,110 ₹1,37,110
silver price today gold-silver price gold rate silver rate

Recent News