ब्रेकअप हुआ तो दोस्तों संग मिलकर लड़की और उसके भाई को किया अगवा, 2 बार किया गैंगरेप और फिर...

Amanat Ansari 23 Feb 2025 04:04: PM 1 Mins
ब्रेकअप हुआ तो दोस्तों संग मिलकर लड़की और उसके भाई को किया अगवा, 2 बार किया गैंगरेप और फिर...

प्रेमिका के अलग होने से भयंकर गुस्से में था Ex-Boyfriend

पांच दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के भाई को बनाया बंधक

फिर भाई को डराकर महिला को बुलवाया सुनसान जगह पर 

6 आरोपियों के खिलाफ अपहरण और गैंग रेप का मामला दर्ज

भिवंडी: एक 22 वर्षीय युवती ने Ex-Boyfriend और उसके दोस्तों पर अपहरण कर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि उसके पूर्व प्रेमी ने पांच दोस्तों के साथ मिलकर उसका अपहरण किया और उनमें से चार आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. शिकायत मिलने के बाद भिवंडी के शांति नगर पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ अपहरण और गैंग रेप का मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है. युवती के आरोप के अनुसार, चार लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया और दो ने अपराध में उनकी मदद की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला और मुख्य आरोपी पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे, लेकिन चार महीने पहले उनका रिश्ता टूट गया. जैसे ही महिला किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में आई, पूर्व प्रेमी भड़क गया और उसे दंडित करने की योजना बनाई.

पुलिस के अनुसार, गुरुवार की रात पूर्व प्रेमी ने महिला के भाई को बंधक बना लिया और उसे अपनी बहन को एक निश्चित स्थान पर बुलाने के लिए कहा. पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को सुबह करीब 1:15 बजे जब लड़की जागी तो उसने अपने भाई के 15 मिस्ड कॉल देखे. जब उसने अपने भाई को फोन किया, तो उसने उसे बुखार होने की बात कहकर निर्धारित स्थान पर आने के लिए कहा. बॉयफ्रेंड का नाम मोहम्मद सैद आलम बताया जा रहा है.

वह रिक्शे से मौके पर पहुंची तो देखा कि उसका पूर्व प्रेमी और उसके दोस्त उसके भाई के साथ उसका इंतजार कर रहे थे. आरोपियों ने महिला के भाई और रिक्शा चालक की पिटाई की. इसके बाद महिला को जबरन रिक्शे में बैठाया गया और एक स्कूल के पीछे झाड़ियों में दूसरी जगह ले जाया गया, जहां 6 में से 6 लोगों ने एक के बाद एक उसके साथ रेप किया. वे महिला को तीसरी जगह ले गए और फिर से एक पिकअप वैन में उसके साथ रेप किया. 

gangrape bhiwandi bhiwandi news bhiwandi crime bhiwandi gang rape

Recent News